फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   territorial army appointment in Jammu Kashmir from 12 to 20 February in the state

देश सेवा का अगर है भाव तो सेना में भर्ती के लिए 12 से 20 फरवरी तक मौका, जानिए कब कहां होगी भर्ती

Thu, 17 Jan 2019 11:07 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 17 Jan 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
territorial army appointment in Jammu Kashmir from 12 to 20 February in the state
भारतीय सेना - फोटो : फाइल
जम्मू-कश्मीर में सेना की 159 इंफेंटरी बटालियन टेरिटोरियल आर्मी में 59 पदों के लिए भर्ती रैली होगी। इनमें 57 पद जरनल ड्यूटी जवान के लिए, एक पद जवान क्लर्क और एक शेफ कम्युनिटी का है। भर्ती 12 से 20 फरवरी तक डोडा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगी। इसमें चिनाब रीजन के डोडा, किश्तवाड़, रामबन और उधमपुर जिले के युवाओं ही भाग ले पाएंगे। 
विज्ञापन


मन में देश सेवा का भाव लिए सेना में शामिल होने के लिए हजारों युवा दौड़ लगाएंगे। डोडा स्टेडियम में होने वाली भर्ती के लिए सेना की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। भर्ती में युवाओं को सफलता दिलाने के लिए सेना द्वारा युवाओं को 40 दिनों की परीक्षण भी दिया गया है।
विज्ञापन

 
हर बार की तरह इस बार सेना भर्ती में हजारों युवाओं के शामिल होनी की उम्मीद है। प्रति वर्ष टेरिटोरियल आर्मी के लिए भर्ती करवाई जाती है। इस बार सोलजर जरनल ड्यूटी, क्लर्क और ट्रेडमैन के पद के लिए भर्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब किस जिले के लिए होगी भर्ती रैली
12 से 19 फरवरी तक उधमपुर जिले के युवाओं की भर्ती होगी। 13 से 19  तक किश्तवाड़, 14 से 19 तक रामबन, 15 से 19 फरवरी तक डोडा जिले के काश्तीगढ़, भागवा, भारत भगला, ठाठरी, गंदोह, भाद्रवाह तहसील में आने वाले युवा, 16 से 19 डोडा जिले के चराला, असर, मरमत सहित अन्य तहसील के युवाओं की भर्ती होगी। 17 से 20 फरवरी को मेडिकल एक्जाम होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed