फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tension on Loc may increase after visit of pak army chief

पाक सेनाध्यक्ष के दौरे के बाद बढ़ सकता है नियंत्रण रेखा पर तनाव

Sun, 11 Jun 2017 12:29 AM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Sun, 11 Jun 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
tension on Loc may increase after visit of pak army chief
कमर जावेद बाजवा - फोटो : File Photo

पाक सेनाध्यक्ष के मुजफ्फराबाद सेक्टर में दौरे से एलओसी पर तनाव बढ़ सकता है। एक महीने में तीसरी बार उनके दौरे से सीजफायर उल्लंघन तथा बैट हमले की घटनाएं बढ़ने का खतरा उत्पन्न हुआ है। पाक सेनाध्यक्ष की ओर से पीओके में एलओसी के दौरे के बाद गोलाबारी की घटनाएं हर बार बढ़ती हैं।

विज्ञापन


दौरे के बाद भारतीय सेना की ओर से भी अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। एलओसी पर सतर्कता बढ़ाने के साथ ही जवानों को मुस्तैद रहने तथा दुश्मनों की नापाक कोशिशों का मुंहतोड़ जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


राजोरी तथा पुंछ जिले के नौशेरा, साब्जियां, कृष्णा घाटी तथा अन्य सेक्टरों में भारतीय जवानों को रात के वक्त अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है। सूत्रों का कहना है कि गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ की घटनाएं बढ़ सकती हैं, क्योंकि उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर पिछले चार दिनों से घुसपैठ की चार कोशिशों को नाकाम किया गया है। बैट हमले को भी नाकाम बनाया गया है। इससे माना जा रहा है कि अब राजोरी और पुंछ से घुसपैठ की कोशिशें हो सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed