{"_id":"593c0ee74f1c1bd7058b46ac","slug":"tension-on-loc-may-increase-after-visit-of-pak-army-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक सेनाध्यक्ष के दौरे के बाद बढ़ सकता है नियंत्रण रेखा पर तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक सेनाध्यक्ष के दौरे के बाद बढ़ सकता है नियंत्रण रेखा पर तनाव
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
कमर जावेद बाजवा
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक सेनाध्यक्ष के मुजफ्फराबाद सेक्टर में दौरे से एलओसी पर तनाव बढ़ सकता है। एक महीने में तीसरी बार उनके दौरे से सीजफायर उल्लंघन तथा बैट हमले की घटनाएं बढ़ने का खतरा उत्पन्न हुआ है। पाक सेनाध्यक्ष की ओर से पीओके में एलओसी के दौरे के बाद गोलाबारी की घटनाएं हर बार बढ़ती हैं।
विज्ञापन
दौरे के बाद भारतीय सेना की ओर से भी अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। एलओसी पर सतर्कता बढ़ाने के साथ ही जवानों को मुस्तैद रहने तथा दुश्मनों की नापाक कोशिशों का मुंहतोड़ जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
राजोरी तथा पुंछ जिले के नौशेरा, साब्जियां, कृष्णा घाटी तथा अन्य सेक्टरों में भारतीय जवानों को रात के वक्त अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है। सूत्रों का कहना है कि गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ की घटनाएं बढ़ सकती हैं, क्योंकि उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर पिछले चार दिनों से घुसपैठ की चार कोशिशों को नाकाम किया गया है। बैट हमले को भी नाकाम बनाया गया है। इससे माना जा रहा है कि अब राजोरी और पुंछ से घुसपैठ की कोशिशें हो सकती हैं।
विज्ञापन