{"_id":"596f9e874f1c1b834a8b4683","slug":"tension-continues-in-anantnag-internet-banned","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: अनंतनाग में तनाव से जनजीवन प्रभावित, इंटरनेट सेवाओं पर रोक जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: अनंतनाग में तनाव से जनजीवन प्रभावित, इंटरनेट सेवाओं पर रोक जारी
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार रात को मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराने के विरोध में बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा। जिले के कई इलाकों में दुकानें और कारोबारी इदारे बंद रहे और यातायात भी कुछ हद तक प्रभावित रहा।
विज्ञापन
जिले में लगातार दूसरे दिन भी मोबाइल और ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं ठप रही। एक अधिकारी ने बताया कि मोबाइल इंटरनेट सोमवार रात को ही मुठभेड़ के तुरंत बाद बंद कर दिया गया था जबकि मंगलवार को ब्रॉडबैंड सेवाएं भी ठप कर दी गई थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह सब एहतियातन किया गया है ताकि अफवाहों पर रोक लगाई जा सके। वहीं पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।