{"_id":"59a9a6a54f1c1be4278b4c57","slug":"tensed-situation-in-kupwara-in-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के लापता होने से कुपवाड़ा में बना तनाव का माहौल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक के लापता होने से कुपवाड़ा में बना तनाव का माहौल
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर में तैनात जवान
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक के लापता होने से कुपवाड़ा जिले के लोलाब इलाके में तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सेना द्वारा उठाए जाने के बाद से युवक घर नहीं पहुंचा है। लोग सेना से युवक के बारे में जानकारी मांग रहे हैं।घटना दिवर लोलाब इलाके की है। लोगों के अनुसार सेना की स्थानीय यूनिट द्वारा वीरवार शाम को नसरुल्लाह खान, मंजूर अहमद खान और जलालड़ी खान को इलाके से उठाया गया था।
विज्ञापन
तीन में से दो घर वापस पहुंच गए, लेकिन मंजूर अहमद का कोई पता नहीं है। जो दो वापस लौटे भी हैं, उनकी बुरी तरह पिटाई की गई है। उन्हें श्रीनगर स्थित अस्पताल में रेफर किया गया है।इसकी जानकारी इलाके में फैली तो शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग सेना के यूनिट के बाहर जमा हुए और लापता युवक के बारे में जानकारी मांगने लगे।
विज्ञापन
इसके बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया। लोगों ने संबंध में पुलिस को जानकारी दी है। पुलिस भी जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है। कुपवाड़ा एसएसपी शमशेर हुसैन ने बताया कि सेना द्वारा किसी प्रकार की गिरफ्तारी से इंकार किया गया है। इसके बावजूद पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन