फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tennis ball cricket trial

Jammu News: अंडर-14 टेनिस बॉल क्रिकेट नेशनल के लिए ट्रायल 8 को

विज्ञापन
tennis ball cricket trial
जम्मू। जम्मू-कश्मीर टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन की 7वीं मिनी नेशनल (अंडर-14) टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए जेएंडके बॉयज टीम का चयन किया जा रहा है। इसके लिए 8 जनवरी को ग्रीनफील्ड गांधीनगर में एक दिवसीय ट्रायल आयोजित होंगे। यह प्रतियोगिता उत्तराखंड के रुद्रपुर में 11 से 13 जनवरी तक आयोजित होगी। ट्रायल सुबह 11 बजे प्रभारी गुलशन रतन (मोबाइल 7006963458) की देखरेख में शुरू होंगे। इच्छुक प्रतिभागी जन्मतिथि प्रमाण पत्र, शारीरिक फिटनेस प्रमाण पत्र के साथ क्रिकेट किट और 6 पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ के साथ मैदान में पहुंचें। चयनित टीम की स्क्रीनिंग ग्रीनफील्ड मैदान में ही 9 जनवरी को सुबह 11:30 बजे जम्मू-कश्मीर खेल परिषद की स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा की जाएगी। ट्रायल में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों का जन्म 15 जनवरी 2010 के बाद होना चाहिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed