{"_id":"5c589d9dbdec227396044f7c","slug":"tender-process-for-chopar-service-will-be-completed-in-a-few-days-amarnath-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा : चापर सेवा के लिए कुछ दिन में टेंडर प्रक्रिया होगी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा : चापर सेवा के लिए कुछ दिन में टेंडर प्रक्रिया होगी पूरी
Tue, 05 Feb 2019 01:46 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
श्री अमरनाथ यात्रा की चापर सेवा के लिए होने वाले टेंडर प्रक्रिया पर कश्मीर में हुई बर्फबारी का असर देखने को मिला। इस प्रक्रिया को जनवरी के पहले पखवाड़े में पूरा होना था। जो अभी तक नहीं हो पाया। श्राइन बोर्ड की ओर से वर्ष 2019 और 2020 के लिए चापर सेवा देने का टेंडर किया गया था।
इसके लिए कंपनियों को टेंडर अप्लाई करने के लिए जनवरी के शुरूआत का समय दिया गया था। उस दौरान कश्मीर में भारी बर्फबारी शुरू होने के साथ गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू हो गई थी। जानकारी के अनुसार हिमालयन हेलीकाप्टर सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, हेरिटेज एविएशन और ग्लोबल वेक्ट्रा ने श्राइन बोर्ड से अपील की कि इसकी अवधि बढ़ाई जाए।
श्राइन बोर्ड ने इसकी अवधि 18 जनवरी तक कर दी। इसके बाद जाकर अब चापर कंपनियों की ओर से टेंडर जमा कराए गए। अब अगले कुछ दिनों में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। श्राइन बोर्ड ने अगले दो सालों के लिए चापर कंपनियों को टेंडर जमा कराने के लिए कहा है।