{"_id":"ad12c2530fd1fa57ccd54c60a7bc3ee8","slug":"ten-new-bjp-district-president-elected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस जिलों में चुने गए भाजपा के जिला अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस जिलों में चुने गए भाजपा के जिला अध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 25 Nov 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर भाजपा के संगठनात्मक चुनाव में अभी तक दस जिलों के जिला अध्यक्ष ही चुने जा सके हैं। अन्य जिलों में भी प्रक्रिया शुरू की गई है। 18 जिलों में अभी चुनाव होना बाकी हैं।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रियासत में भाजपा संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया बीस नवंबर तक पूरी होनी थी। पार्टी संगठन के अनुसार रियासत को 28 जिलों में बांटा गया है। इनमें से दस आठ जिलों में ही जिला अध्यक्ष चुन गए हैं। बीस जिलों में अभी प्रक्रिया पूरी होना बाकी है।
विज्ञापन
भाजपा संगठनात्मक चुनाव के प्रदेश प्रभारी चंद्र मोहन गुप्ता का कहना है कि दस जिलों में नये जिला अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। तीस नवंबर तक प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव भी करवाने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि पार्टी संविधान के अनुसार 28 में से अगर 14 जिलों के जिला अध्यक्ष चुन लिए जाते हैं तो फिर प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव करवाया जा सकता है।
अब तक इन जिलों में चुने गए अध्यक्ष
1. पुंछ कैप्टन बंसी लाल शर्मा
2. नौशेरा कैप्टन सोमदत्त शर्मा
3. अखनूर मनमोहन सिंह
4. रियासी कुलदीप दुबे
5. उधमपुर राकेश गुप्ता
6. डोडा मंजीत राजदान
7. आरएस पुरा बृजेश राणा
8. सांबा जंगबीर सिंह
9. गांदरबल बशीर अहमद
10. जम्मू पश्चिम अयोध्या गुप्ता