{"_id":"67b78c4badfadd97490d5af1","slug":"temprory-employee-of-electricity-department-held-protest-jammu-news-c-201-1-knt1008-117599-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अस्थायी बिजली कर्मियों ने गुड़ा कल्याल ग्रिड स्टेशन में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अस्थायी बिजली कर्मियों ने गुड़ा कल्याल ग्रिड स्टेशन में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
गुड़ा कल्याल पावर ग्रिड में एकत्रित अस्थाई कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। बिजली विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने रामकोट के गुड़ा कल्याल स्थित ग्रिड स्टेशन में एकत्रित होकर वीरवार को प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने इस दौरान जम्मू-कश्मीर सरकार से एक बार फिर उन्हें स्थायी करने की मांग रखी।
अस्थायी कर्मचारी संगठन के प्रधान वेद प्रकाश ने बताया कि कई कर्मचारी 25 वर्षों से अधिक विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन सरकार ने उन्हें नियमित नहीं किया जिस कारण बिजली विभाग में कार्यरत सभी अस्थायी कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और उचित तरीके से अपने परिवार का पालन पोषण नहीं कर पा रहे हैं। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी कर सरकार से उन्हें जल्द बकाया वेतन प्रदान करने के साथ स्थायी करने की मांग रखी।
कर्मचारी मोहनलाल ने बताया कि पिछले कई वर्षों से सरकार से वह अपने नियमित करने की मांग और बकाया वेतन को लेकर मांग रखते आ रहे हैं लेकिन अभी तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया है मांगे नहीं पूरी होने के कारण कई अस्थायी कर्मचारी विभाग में कई वर्षों की अपनी सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हो चुके हैं। लेकिन उन्हें कोई लाभ नहीं मिला। बताया कि कई बार सरकार की ओर से आश्वासन मिलने के बाद भी मांगों को पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
कर्मचारी केवल कुमार ने बताया कि वह जान जोखिम में डालकर हर समय दिन रात की सेवाएं बिजली विभाग में दे रहे हैं लेकिन सरकार की अनदेखी के चलते आर्थिक तंगी से जूझने को मजबूर हैं। कहा कि बिजली बंद होने की किसी भी अवस्था में उन्हें तुरंत मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद लोगों की आपूर्ति को बहाल करना पड़ता है लेकिन बात जब अपने हक की आती है तो वह उन्हें नहीं मिल रहा है। इस अवसर पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने भी अपनी मांगें उजागर की और उन्हें पूरा करने की मांग रखी।