फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   temprature reached 42 at jammu

तंदूर की तरह तप रहा जम्मू, 42 तक पहुंचा पारा

Sat, 20 Jun 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 20 Jun 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
 temprature reached 42 at jammu

शुक्रवार को जम्मू में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ी। 41.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। प्रचंड गर्मी से बेहाल लोगों में हाहाकार मचा रहा। कश्मीर घाटी में भी पारा बढ़ने लगा है। शुक्रवार को श्रीनगर में 32.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया है।

विज्ञापन


जम्मू में वीरवार के अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस को पार करते हुए शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। वीरवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस के स्थान पर शुक्रवार को 29.1 डिग्री सेल्सियस पर पारा पहुंच गया।
विज्ञापन


इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों का गर्मी से क्या बुरा हाल हो रहा है। गर्मी ऊपर से बिजली कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया है। जम्मू में शुक्रवार सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। सुबह से ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर तक सीधी धूप के बीच बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। तीखी धूप शरीर को चुभ रही थी। गर्मी के चलते बाजारों से खरीदारों की रौनक भी कम ही दिखी।   
विज्ञापन
विज्ञापन


आज मिल सकती है राहत
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार बीस जून को जम्मू के अलावा श्रीनगर में भी गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में हल्की गिरावट होने से लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलने के आसार है।

कश्मीर में भी गर्मी दिखाने लगी जलवा
कश्मीर घाटी में जहां मौसम पिछले कुछ दिनों तक सुहाना बना हुआ था वहीं, अब पारा आसमान छूने लगा है। धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में भी गर्मी अपना जलवा दिखाना शुरू कर चुकी है। शुक्रवार का तापमान इस सीजन का अब तक का सबसे ज़्यादा तापमान रहा।

रमजान के पवित्र महीने के शुरू होते ही घाटी में गर्मी अपना असली रूप दिखाना शुरू कर चुकी है। गर्मी इतनी बढ़ने लगी है कि लोगों को काफी दिक्कतें आ रही रही हैं। इन दिनो रोजा के पवित्र दिन जारी हैं। खासकर उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी नसीर हुसैन के अनुसार आज रमजान के पवित्र महीने का पहला दिन था और गर्मी इतनी थी कि दिन बहुत लंबा लगने लगा था। इतना ही नहीं, बल्कि इस गर्मी के कारण प्यास भी लग रही थी। तापमान की बात करें तो श्रीनगर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस।


मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार दिन का तापमान अबतक का इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है। अधिकारी के अनुसार अगले कुछ दिनों तक दिन के तापमान में और बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed