फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   temprature hike in jammu division with electricity disconnection, rainfall in kashmir division

जम्मू संभाग में भीषण गर्मी के साथ बिजली कटौती की मार, कश्मीर में जमकर बरसा पानी...

Tue, 04 Jun 2019 10:54 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 04 Jun 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
temprature hike in jammu division with electricity disconnection, rainfall in kashmir division
मौसम से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार दोपहर तक इंद्रदेव जमकर बरसे। घाटी के विभिन्न जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 7 से 12 डिग्री तक लुढ़क गया है। मौसम के बदले मिजाज ने फिर ठंडक का अहसास कराया है। इसके विपरीत जम्मू में तपिश से कोई राहत नहीं मिल पाई। पारा लगातार 40 डिग्री के ऊपर चल रहा है। शरीर को झुलसा देने वाली प्रचंड गर्मी से हर कोई परेशान है। इस बीच न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ गुलमर्ग सबसे ठंडा रहा। 
विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मंगलवार दोपहर तक झमाझम बारिश होने के बाद मौसम साफ हुआ। यहां 16.9 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा सामान्य से 6.6 डिग्री गिरकर 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में सुबह से ही गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया था। चिलचिलाती धूप में हर किसी के पसीने छूट रहे थे। दिनभर हवाएं भी शांत रहीं। 
विज्ञापन


तपिश से शहर की अधिकांश सड़कें दिनभर सूनी पड़ी हैं। बाजारों में खरीदारों की भीड़ गायब है। भीषण गर्मी में बिजली ढांचे के हांफने से अघोषित कटौती की समस्या बढ़ी है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग सभी उपाय कर रहे हैं। कनाल नहर सहित अन्य जल स्थलों पर लोगों की भीड़ पहुंच रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 16.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा सामान्य से 0.1 डिग्री चढ़कर 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


अगले 48 घंटे में तेज हवाएं चलने के आसार
मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार अगले 48 घंटे में जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बादलों के गरजने के साथ 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसका कश्मीर संभाग पर अधिक असर रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed