{"_id":"613f9a188ebc3e7d131a3c36","slug":"temprature-billawer-news-jmu243571068","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुज्जर समुदाय ने मैदानों की ओर किया रुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम में आए परिवर्तन के बाद अपने मवेशियों को निचले इलाकों में लेकर आते गुज्जर समुदाय के लोग, संवा?
- फोटो : KATHUA
Link Copied
बिलावर। बारिश के बाद तापमान में तेजी से गिरावट आने लगी है। इसके चलते गुज्जर समुदाय के लोग अपने मवेशियों के साथ मैदानी इलाकों की ओर रुख करने लगे हैं। जानकारी के अनुसार समुदाय के लोग छह महीनों तक मैदानों में रहते हैं, जबकि छह महीने ऊंचे पहाड़ी इलाकों में रहते हैं। मैदानों की ओर वे अक्तूबर तक रुख करते हैं। लेकिन, इस वर्ष सितंबर में ही उन्होंने निचले इलाकों की तरफ आना शुरू कर दिया है। समुदाय से ताल्लुक रखने वाले मोहम्मद असलम का कहना है कि पहाड़ों पर अब ठंड शुरू हो गई है। वहीं, तेज बारिश के बाद अब उनके मवेशियों के लिए चारे का संकट भी खड़ा हो गया था। इसलिए, वह पहाड़ों से मैदानों की तरफ आ रहे हैं। मोहम्मद सदीक ने बताया कि वह बनी के सरथल गांव से पांच दिन पूर्व अपने मवेशियों के साथ चले हैं। अभी उन्हें पांच दिन और कठुआ पहुंचने में लग जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।