फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Temporary workers of Electricity Corporation extended their strike.

Jammu News: बिजली कारपोरेशन के अस्थायी कर्मियों ने बढ़ाई हड़ताल

विज्ञापन
Temporary workers of Electricity Corporation extended their strike.
- विसंगतियों के खिलाफ एमडी कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर तीसरे दिन भी किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- 423 में से 409 पात्र लोगों को अभी तक नहीं मिल पाया नियमितीकरण का लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बिजली कारपोरेशन के अस्थायी कर्मचारियों ने हड़ताल को 72 घंटे के लिए बढ़ा दिया है। बुधवार को कर्मचारियों ने एमडी कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर तीसरे दिन भी प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि नियमितीकरण में त्रुटियों को दूर किया जाए और लाभ दिया जाए। जब तक समाधान नहीं होगा, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
इस मौके पर अध्यक्ष अखिल शर्मा ने कहा कि 427 में से 409 कर्मचारियों को नियमितीकरण का लाभ नहीं मिल पाया है। मंडल स्तरीय समिति की सिफारिशों में विसंगतियों के कारण काम रुका पड़ा है। इससे कर्मचारियों को लाभ नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों को पदोन्नति के लिए आयु में छूट देनी चाहिए।
विज्ञापन

मगर सरकार ऐसा नहीं कर रही है। सिफारिश के लागू होने से किसी भी दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के लिए नियमित होना असंभव हो गया है। इसमें बदलाव किया जाए। यदि यह त्रुटि न होती तो 350 कर्मचारी नियमित हो गए होते। डीएलसी की सिफारिश पर बोर्ड द्वारा छूट के लिए मामलों पर विचार किया गया था। जिसे आगे प्रशासनिक विभाग के समक्ष रखा गया था। कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को नियमित किया जाए। साथ ही अन्य कर्मचारियों को भी नियमित करने के लिए कार्रवाई आरंभ की जाए। वहीं, कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से कामकाज प्रभावित हुआ है। बिजली संबंधी दिक्कतों का निवारण स्थायी कर्मचारियों को देखना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed