फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Tempo Accident at jatheli soonsh doda

डोडा में दर्दनाक सड़क हादसा: 500 फीट गहरी खाई में गिरा टेंपो, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, पांच घायल

Sat, 25 Jul 2026 03:02 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 25 Jul 2026 03:02 PM IST
सार

डोडा जिले में प्रेमनगर के पास एक टेंपो लगभग 500 फीट गहरी खाई में गिर गया, जिसमें एक ही परिवार के सात लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, पांच घायल हैं और एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Tempo Accident at jatheli soonsh doda
डोडा में टेम्पो हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। डोडा-माहला राजमार्ग पर प्रेमनगर के निकट शिवा डल पुल से माला की ओर जा रहा एक टेंपो शूंश नाला के पास अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 500 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हुए थे, जिनमें से दो की मौत हो गई, जबकि पांच का इलाज जारी है। घायलों में एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

पंचायत जठेली निवासी एक ही परिवार के सदस्य कटड़ा से दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ। वाहन के खाई में गिरते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घटना स्थल जिला मुख्यालय डोडा से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। सभी घायलों को खाई से निकालकर प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) डोडा भेजा गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायलों में दो भाई, दो महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं।

ताजा अपडेट यह है की हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच लोग घायल हैं। इनमें से एक घायल की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानी बरतने और सुरक्षित गति से वाहन चलाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed