फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Temperature rise in Jammu and Kashmir

रियासत में फिर चढ़ने लगा पारा, तापमान सामान्य से 6 डिग्री ऊपर

Wed, 10 May 2017 08:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 10 May 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
Temperature rise in Jammu and Kashmir
गर्मी का मौसम - फोटो : Demo Pic.
रियासत के तापमान में फिर उछाल आया है। अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री ऊपर चला गया है। अमूमन ठंडे रहने वाले श्रीनगर, पहलगाम और गुलमर्ग जैसे इलाकों में भी पारा ऊपर गया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


जम्मू में बुधवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। सूर्य की पहली किरण के साथ ही तपिश ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। दोपहर को चिलचिलाती धूप में बाहर निकलना भी मुुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन


तपिश के साथ उमस का बाजार की खरीदारी पर असर दिख रहा है। लोग शाम को ही बाहर निकलने को तवज्जो दे रहे हैं। यहां बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन आगामी दिनों में इसमें बढ़ोतरी होना तय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार मई के मध्यम में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। श्रीनगर में दिनभर मौसम साफ रहने के बाद शाम को तेज हवाएं चलीं। घाटी के अधिकांश हिस्सों में निरंतर तेज हवाएं और बारिश हो रही है। जिससे मौसम अभी अनुकूल बना हुआ है। पर्वतीय इलाकों में अभी ठंडक कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed