{"_id":"4377c464f071029102b15a6c652d2751","slug":"temperature-reached-minus-ten-in-kargil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल रहा देश का सबसे ठंडा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल रहा देश का सबसे ठंडा स्थान
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 03 Dec 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी और लद्दाख खित्ते में पारा गिरने का सिलसिला जारी है। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में रात का पारा शून्य से नीचे चला गया है। कारगिल में माइनस 10.3 डिग्री सेल्सियस डिग्री तापमान के साथ बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में मौसम साफ रहेगा। लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम माइनस 1.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन का तापमान दो डिग्री अधिक 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में रात का पारा माइनस तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कंपकंपा देने वाली सर्दी झेल रहे लेह में रात का पारा माइनस 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां दिन का पारा 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
कारगिल में दिन का पारा भी गिरकर 4.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। शीतकालीन राजधानी जम्मू में दिन का पारा 24.5 और रात का 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान 21.1 और न्यूनतम 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।