{"_id":"53669627853ec572d6195c31814d4094","slug":"temperature-increases-between-four-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन में पांच डिग्री उछला पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन में पांच डिग्री उछला पारा
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुअा
Updated Sun, 18 Jan 2015 11:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाके की ठंड से तेजी से उबर रहे मौसम में गरमाहट आने लगी है। खासकर दिन के समय तापमान का उछाल लगातार जारी है।
विज्ञापन
पिछले चार दिन के भीतर दिन के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आ चुका है। मौसम साफ रहने की सूरत में तापमान के और बढ़ने के आसार हैं, हालांकि रात की ठंडक का असर कायम है।
कठुआ शहर में शनिवार दिन का तापमान शुक्रवार के मुकाबले एक डिग्री बढ़कर 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। चार दिन पूर्व अधिकतम तापमान का आंकड़ा सत्रह डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन
वहीं न्यूनतम तापमान का स्तर चार डिग्री सेल्सियस पर ठिठक गया। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वानुमान में मौसम साफ रहने के ही आसार हैं।
साफ मौसम की वजह से दिन के समय अधिकतम तापमान में इजाफा हो सकता है, जबकि रात का तापमान ठिठुरन का एहसास दिलवाता रहेगा।