{"_id":"574b1f624f1c1b7d28108d57","slug":"temperature-high-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में बारिश, जम्मू में आसमान से बरसी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में बारिश, जम्मू में आसमान से बरसी आग
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 29 May 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार को घाटी के कई इलाकों में बारिश से मौसम सुहावना हुआ, लेकिन जम्मू दिनभर झुलसता रहा। उधमपुर जिले के चिनैनी में दोपहर बाद तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई और ओले भी गिरे। अचानक तापमान काफी गिर जाने से पत्नीटॉप, कुद और अन्य आसपास के इलाकों में लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़े।
विज्ञापन
शाम को ओले गिरे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। जम्मू में भी इसका असर दिखेगा। इस बीच न्यूनतम 6.7 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ श्री अमरनाथ गुफा का बेस कैंप पहलगाम सबसे सर्द रहा।
विज्ञापन
जम्मू में रविवार की सुबह मौसम साफ था। दिन में तपिश बढ़ी, हालांकि शाम को हल्के बादल छाने से कुछ राहत मिली। जम्मू में दिन का अधिकतम पारा सामान्य से दो डिग्री कम 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
श्रीनगर में शाम को कई इलाकों में बारिश हुई। यहां दिन का पारा सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.2, पहलगाम में 24.1, गुलमर्ग में 19.4, लेह में 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।