फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   temperature goes up to 41 in jammu

जम्मू-कश्मीर में बढ़ी गर्मी से लोग बेहाल, पारा 41 के पार

Tue, 09 May 2017 02:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Tue, 09 May 2017 02:30 PM IST
विज्ञापन
temperature goes up to 41 in jammu
गर्मी से जनजीवन बेहाल - फोटो : File Photo

मंदिरों के शहर जम्मू में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। आसमान से अंगारे बरस रहे हैं। सड़कें सूनी पड़ने लगी हैं। लू के थपेड़ों से इंसानों के साथ जीवजंतु बेहाल हैं। दिन में बाजारों से खरीदारों की भीड़ गायब है। संभाग के सभी हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 5-6 डिग्री ऊपर चला गया है। अमूमन ठंडे रहने वाले श्रीनगर, पहलगाम, गुलमर्ग जैसे स्थलों पर भी यही हाल है।

विज्ञापन


लेकिन सोमवार की शाम को घाटी में बदले मौसम से तेज हवाओं के साथ हलकी बूंदाबांदी से कुछ राहत भी मिली। कुपवाड़ा, कुलगाम सहित अन्य कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार अगले एक हफ्ते तक राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश को छोड़कर लगभग मौसम साफ रहेगा। जिससे गर्मी में तेजी आएगी। 
विज्ञापन


सूर्य की पहली किरण के साथ जम्मू में सोमवार सुबह से ही गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया था। लू के थपेड़ों के बीच दोपहर का सूर्यदेव ने शरीर को झुलसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हर कोई गर्मी से राहत पाने के लिए लगा रहा। भीषण गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती आग में घी डालने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी गर्मी ने यात्रियों को बेहाल करना शुरू कर दिया है। यहां दिन का पारा सामान्य से छह डिग्री चढ़कर 38.6 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञ डा. यशपाल शर्मा के अनुसार मौसम साफ रहने से गर्मी में इजाफा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed