{"_id":"5748543c4f1c1b2f076910ea","slug":"temperature-42-degrees-across","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्यदेव गुस्से से लाल, 42 डिग्री के पास पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्यदेव गुस्से से लाल, 42 डिग्री के पास पहुंचा पारा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 27 May 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन
गर्मी का कहर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिन की राहत के बाद गर्मी ने फिर रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जम्मू में दिन का पारा 41.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी तपिश बढ़ने लगी है। हालांकि घाटी के अधिकांश हिस्सों में भी राहत है। लेकिन यहां भी दिन का पारा सामान्य से 3-6 डिग्री ऊपर चला गया है। इस बीच न्यूनतम 5.7 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ कारगिल सबसे सर्द रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिलेगी।
जम्मू में शुक्रवार सूर्य की पहली किरण के साथ ही तपिश बढ़ना शुरू हो गई थी। दोपहर को सीधी धूप में बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। गर्मी का असर बाजार पर दिख रहा है। खरीदारों की भीड़ कम हुई है।
यहां दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर चला गया है। हालांकि रात के न्यूनतम तापमान में थोड़ी राहत बनी है। कटड़ा में दिन का पारा 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से तीन डिग्री चढ़कर 29.5, अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में तीन डिग्री अधिक 24.6, विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में 16.4, लेह में 21.6 और कारगिल में 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।