टेडी के साथ आगे बढ़ी प्यार की गाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेलेंटाइन वीक में बुधवार का दिन खास रहा। इस टेडी डे पर छोटे-बड़े टेडी के साथ प्यार की गाड़ी को आगे बढ़ाया गया। जिंदगी भर साथ देने का वादा करके अपनों से सुख-दुख बांटा गया।
टेडीबियर और लव का आपस में गहरा कनेक्शन रहा है। अपने वेलेंटाइन को खुश रखने के लिए टेडी का जमकर सहारा लिया गया। दिल को छू लेने वाले कोमल टेडी अपनों तक पहुंचाए गए।
इसमें लाल और पिंक रंग के क्यूट और साफ्ट टेडी पहली पसंद बने। वेलेंटाइन वीक के चौथे दिन को टेडी डे सेलिब्रेट किया गया। टेडी ने अपनों को मनाने का खास काम किया।
गिफ्ट गैलरियों में युवाओं की भीड़
टेडी की खरीद के लिए सुबह से गिफ्ट गैलरियों में युवाओं की भीड़ पहुंचना शुरू हो गई थी। इसमें मुंबई और दूसरे राज्यों से ब्रांडेड टेडी बाजार में उपलब्ध रहे। इसमें की-चैन के साथ छोटे टेडी पहली पसंद बने।
इसके अलावा सामने वाले का दिल जीतने के लिए विशाल टेडी भी लिए गए। युवाओं के साथ उम्रदराज और बच्चों ने अपनों और दोस्तों को टेडीबियर देकर प्यार का इजहार किया।
वेलेंटाइन वीक में सोशल साइट का भी जमकर इस्तेमाल हो रहा है। इन साइटों पर सुबह से ही टेडीबियर से जुड़े मैसेज का आदान-प्रदान शुरू हो गया था और यह सिलसिला देर शाम तक रहा। शाम को सुहावने मौसम के बीच टेडी डे का लुत्फ उठाया गया।