{"_id":"9fdf921a9fd1fcc2cf1f6025947282c7","slug":"teachers-transferred-even-after-high-court-stay-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टे के बावजूद बैक डेट में हो रहे टीचर्स के ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टे के बावजूद बैक डेट में हो रहे टीचर्स के ट्रांसफर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Wed, 06 Aug 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल जम्मू कश्मीर जनरल लाइन टीचर फोरम का आरोप है कि हाईकोर्ट के स्टे के बाद भी राजनीतिक दबाव के चलते आरईटी टीचर्स को बैक डेट में ट्रांसफर किया जा रहा है। फोरम के अनुसार तबादले करके विभाग हाईकोर्ट की अवमानना कर रहा है।
विज्ञापन
उधमपुर में सभी जिलों के जनरल लाइन टीचरों के प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए राज्य महासचिव राकेश ठाकुर ने कहा सीनियर अधिकारी आरईटी टीचरों के तबादले राजनीतिक दबाव में कर रहे हैं। यह भी कहा कि आरईटी टीचर जनरल लाइन टीचरों के इंचार्ज है।
विज्ञापन
उन दोनों में प्रतिस्पर्धा नहीं है। सर्विस सलेक्शन बोर्ड ने उनके चयन के लिए कड़ी परीक्षा रख दी है। जिला व ब्लाक कमेटियां आरईटी टीचरों की भर्ती के लिए सेलेक्शन बोर्ड से अधिक पावर फुल हैं। जिला प्रधान पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि जनरल लाइन टीचर और आम युवाओं को सरकार के गलत फैसले के प्रति जागरूक करने की जरूरत है।
विज्ञापन
एक अवेयरनैस कमेटी का गठन किया गया है जो स्कूलों में जाकर जनरल लाइन टीचरों को सरकार के आदेश की जानकारी देगी। उन्होंने कहा विभाग के पुनर्गठन करने की जरूरत है और पीजी, टीजीटी, पीजीटी, टीचरों के वेतन को बढ़ाने की जरूरत है।
एमएड डिग्री हासिल करने वालों को विशेष भत्ता दिए जाने की भी मांग की गई। सरकार के फैसले से स्कूलों में व्यवस्था बिगड़ गई है। शिक्षा प्रभावित हो रही है और सरकार के फैसले से शिक्षा का स्तर गिर रहा है।