{"_id":"fb0076f2e09daf04120559c6e86ed94f","slug":"teachers-to-join-duty-by-9-feb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार कर रहे शिक्षकों की नियुक्ति नौ तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार कर रहे शिक्षकों की नियुक्ति नौ तक
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 07 Feb 2015 12:05 PM IST
विज्ञापन
अपनी तैनाती का इंतजार कर रहे शिक्षकों का नियुक्ति आदेश नौ फरवरी तक जारी होगा। राजभवन प्रवक्ता के अनुसार राज्यपाल एनएन वोहरा ने जम्मू संभाग में बचे 738 और कश्मीर संभाग के 20 टीचरों के एडजस्टमेंट के आदेश नौ फरवरी तक जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
रियासत के शिक्षकों के अटैचमेंट रद्द करने और सरकारी शिक्षकों की नई तैनाती के संबंध में खुद के आदेश की राज्यपाल एनएन वोहरा ने शुक्रवार को समीक्षा की। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने राज्यपाल को बताया कि जम्मू संभाग में 2307 अटैच स्टाफ में से 1483 ने पहले ही रिपोर्ट कर ज्वाइन कर लिया।
विज्ञापन
कश्मीर संभाग में 710 में से 688 शिक्षकों ने नए स्थान पर ज्वाइन कर लिया। लद्दाख में लेक्चर देने का कार्यकाल पूरा करने के बाद लौटने के बाद छह माह से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे 56 लेक्चरर को नियुक्त कर दिया गया है। प्रवक्ता के अनुसार दूरदराज इलाकों में शिक्षा के कार्य को भलीभांति चलाने के लिए राज्यपाल ने गंभीरता से विचार किया है और उसी के तहत डिअटैचमेंट के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
क्योंकि ज्यादा तक शिक्षकों की नियुक्ति शहरी इलाकों में हुई थी, जबकि दूरदराज इलाकों में शिक्षक जाने के इच्छुक नहीं हैं।