फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   teachers protest for sixth pay commission benefits

छठे वेतन अयोग का बकाया जारी करे सरकार

Sat, 02 Aug 2014 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 02 Aug 2014 02:11 AM IST
विज्ञापन
teachers protest for sixth pay commission benefits

आल जम्मू, कशमीर, लद्दाख टीचर्स फेडरेशन का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सन्याल से मिला और उन्हें अपने साथ पेश आ रही समस्याओं के बारे में अवगत करवाया।

विज्ञापन


इस दौरान इसके प्रांतीय प्रधान प्रदीप कुमार और जिला प्रधान मंजीत सिंह ने एक ज्ञापन उन्हें सौंपा, जिसमें कहा गया कि सभी स्कूलों में काम करने वाले अध्यापकों को उनके जीपी फंड की स्टेटमेंट समय पर उपलब्ध करवाया जाए।
विज्ञापन


इसके अलावा रहबरे तालीम का वेतन भी जारी करने को कहा गया। वही रमसा के तहत काम करने वाले अध्यापकों को छठे वेतन अयोग का बकाया देने और उनके डीए के एरियर का भी भुगतान करने की मांग रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उनके साथ गोपाल दास, अशोक कुमार पंडोह, संजीव कुमार, रजे कुमार, राजेंद्र खजूरिया, जसवंत सिंह, राम किशोर, कृष्ण दत्त, रतन लाल भी मौजूद थे।

मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इसके बारे में संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed