{"_id":"65060d6eec4b8f53d00ef296","slug":"teacher-post-fillup-jammu-news-c-10-jam1008-203841-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सितंबर अंत तक स्कूल में तैनात होंगे क्लस्टर समन्वयक, दूर होगी शिक्षकों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सितंबर अंत तक स्कूल में तैनात होंगे क्लस्टर समन्वयक, दूर होगी शिक्षकों की कमी
विज्ञापन
शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए प्रदेश में 1496 क्लस्टर समन्वयक नियुक्त किया जा रहें हैं।
जम्मू। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सितंबर के अंत तक 1496 क्लस्टर समन्वयक तैनात किए जाएंगे। स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरा करने के लिए इन्हें नियुक्ति किया जा रहा है। ये शिक्षक हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाएंगे, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो और सिलेबस समय पर पूरा हो।
स्कूल शिक्षा विभाग शैक्षणिक व्यवस्था के तहत इन शिक्षकों की नियुक्ति कर रहा है। इसमें जम्मू और कश्मीर संभाग 748-748 पद रखे गए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन आवेदन मांगे थे, जम्मू संभाग में ही 25 हजार से अधिक आवेदन आए थे। इसके बाद विभाग स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू ने सभी आवेदनकर्ताओं की मेरिट सूची जारी की थी। इसके बाद जिला स्तर पर क्लस्टर समन्वयक की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 31 मार्च तक इन क्लस्टर समन्वयक की तैनाती रहेगी और इन्हें 25 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। जम्मू संभाग में उधमपुर, राजोरी, रियासी, किश्तवाड़, डोडा सहित अन्य जिलों ने क्लस्टर समन्वयक की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर ली है, जिसे एक सप्ताह में पूरा किया जाएगा।
कश्मीर संभाग में इन पदों पर हो रही नियुक्ति
बॉटनी में 45, केमिस्ट्री 57, कामर्स 15, इकोनॉमिक्स 40, एजुकेशन 48, ईवीएस 30, इंग्लिश 82, जियोग्राफी 08, हिंदी 06, इतिहास 40, कश्मीरी 08, गणित 100, फिजिक्स 55, पॉलिटिकल साइंस 60, सोशियोलॉजी 30, स्टैटिक्स 06, उर्दू 65 और जियोलॉजी के 53 पद शामिल हैं।
विज्ञापन
जम्मू संभाग में इन पदों पर हो रही नियुक्ति
बॉटनी में 80, केमिस्ट्री 30, कामर्स 15, इकोनॉमिक्स 75, एजुकेशन 75, इंग्लिश 110, जियोग्राफी 10, हिंदी 15, संस्कृत 5, इतिहास 20, डोगरी 05, गणित 110, फिजिक्स 18, पॉलिटिकल साइंस 40, सोशियोलॉजी 10, स्टैटिक्स 10, उर्दू 35, जियोलॉजी 70 और कंप्यूटर साइंस के 15 पद शामिल हैं।