{"_id":"dd915814ce371577588b2a6dda55781b","slug":"teacher-not-paid-from-eleven-months-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्यारह माह से नहीं मिला वेतन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्यारह माह से नहीं मिला वेतन
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Mon, 16 Mar 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
पिछले ग्यारह महीने से वेतन को तरस रहे रहबर-ए-तालीम शिक्षकों ने बैठक कर समस्याओं पर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन
सेवाएं देने के बाद भी आर्थिक तंगी झेल रहे इन शिक्षकों ने सरकार से उनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए बकाया वेतन जल्द जारी करने की मांग की। कठुआ विधायक को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या से भी अवगत करवाया गया।
रविवार को शहर के शहीद भगत सिंह पार्क में एकत्रित हुए रहबर-ए-तालीम शिक्षकों ने जिला अध्यक्ष मीना शर्मा की अध्यक्षता में बैठक की।
इस मौके पर संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिला भर के आरईटी शिक्षक ग्यारह माह से वेतन से वंचित हैं। नियमित रूप से सेवाएं देने के बाद भी उनकी दिक्कतों की ओर ध्यान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
बैठक में शामिल अनिल शर्मा, दीपक प्रभात सिंह, दीप राज, राकेश, ओम प्रकाश आदि ने कहा कि परिवार के भूखे मरने की नौबत आ चुकी है। सदस्यों ने स्थानीय विधायक को मांगों का ज्ञापन सौंप कर उनकी दिक्कतों को देखते हुए जल्द से जल्द वेतन जारी करवाने की मांग की।
विज्ञापन