फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   teacher Adopt 1 student every years: education minister

साल में एक विद्यार्थी गोद लें शिक्षक: शिक्षा मंत्री

Tue, 31 May 2016 04:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 31 May 2016 04:19 PM IST
विज्ञापन
teacher Adopt 1 student every years: education minister
Syed Naeem Akhtar - फोटो : Sanjay Gupta

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के विकास के लिए अगर एक वर्ष में एक शिक्षक एक विद्यार्थी को गोद लें, उसकी शिक्षा के विकास की तरफ ध्यान दे। उसके व्यक्तित्व को निखारे तो समाज में क्रांति आ जाएगी। यह बातें सोमवार को शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने राज्य के शिक्षा प्रबंधन पर आयोजित कांफ्रेंस में कही।

विज्ञापन


कांफ्रेंस का आयोजन नेशनल यूनिवर्सिटी आफ एजूकेशन प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन और डायरेक्टरेट आफ स्कूल एजूकेशन कश्मीर की तरफ से किया गया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य का वास्तविक समाज अगर कहीं देखा जा सकता है तो वह सरकारी स्कूल हैं और हमें इनके विकास के लिए काम करना है।
विज्ञापन


पूरे राज्य में 1.20 लाख सरकारी शिक्षकों की संख्या है और प्रत्येक शिक्षक एक वर्ष में एक विद्यार्थी की जिम्मेवारी संभाल ले तो हर वर्ष 1.20 लाख विद्यार्थियों को गुणवत्ता भरी शिक्षा मिलेगी और दस वर्ष में यह विद्यार्थी बहुत आगे निकल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने बताया कि पिछले एक वर्ष में शिक्षा विभाग में कई तरह के सुधार किए हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को आगे बढ़ने में इंग्लिश विषय पर विशेष तौर पर जोर देना होगा। इस मौके पर एनयूईपीए के वाइस चांसलर जेपीजी तिलक, शिक्षा निदेशक कश्मीर डा. शाह फैसल व अन्य मौजूद थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed