फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tavi river

तवी किनारे भूमि समतल करने का कार्य शुरू, पहुंचने लगा सामान

विज्ञापन
tavi river
जम्मू। बहु प्रतीक्षित परियोजना तवी रिवर फ्रंट का काम जल्द ही शुरू होने वाला है। इसके लिए मशीनरी पहुंचना शुरू हो गई है। पहले चरण में भूमि को समतल किया जा रहा है, यहां पर केबिन स्थापित होंगे।
विज्ञापन

रविवार को तवी किनारे भूमि को समतल किया गया है। फ्रंट के काम के शुभारंभ के बाद तेज गति से काम शुरू होगा। काम करवा रही कंपनी के केबिन और कर्मचारी पहुंचना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के अनुसार कार्य का शुभारंभ जल्द होगा। अभी अस्थायी तौर पर रहने के लिए जमीन को समतल किया जा रहा है। बाद में योजनाबद्ध तरीके से काम आरंभ होगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के डिप्टी सीईओ हितेश गुप्ता ने बताया कि काम आरंभ करने के निर्देश हैं। कंपनी के कुछ कर्मी पहुंचे हैं। अभी तक कोई भी भारी मशीनरी नहीं पहुंची है। स्मार्ट सिटी जम्मू की सीईओ अवनी लवासा और श्री बालाजी इंगिकानस लिमिटेड के निदेशक विनय अग्रवाल ने कुछ दिन पहले ही समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में 3.5 किमी बनेगा फ्रंट
पहले चरण में परियोजना के तहत 3.5 किमी (दोनों तरफ) तवी रिवर फ्रंट को दो चरणों में पूरा करने का प्रस्ताव है। पहले चरण में चौथे पुल से तवी पुल विक्रम चौक तक, जबकि दूसरा चरण में तवी ब्रिज विक्रम चौक से गुर्जर नगर पुल तक काम होगा।

परियोजना में होगा ये काम
नदी के दोनों किनारों पर रास्तों का निर्माण किया जाएगा। तवी नदी के किनारों पर सुरक्षा दीवार, सैरगाह, रिटेनिंग वॉल और तटबंध निर्माण होगा।
स्मार्ट सिटी में ये भी मिलेंगी सुविधाएं
जम्मू स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के मुख्य घटकों में शहर में सौंदर्यीकरण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, आईटी सक्षम आधारभूत संरचना, सड़क और पार्किंग सुधार, आपातकालीन प्रबंधन और नागरिक आधारभूत संरचना का विकास करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed