फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tavi river front project

Jammu News: पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा तवी रिवर फ्रंट

विज्ञापन
tavi river front project
आयुक्त निगम आयुक्त राहुल यादव एवं अन्य के साथ तवी रिवर फ्रंट साइट का निरीक्षण करते उप मेयर बलदे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। स्मार्ट सिटी के तहत तवी नदी में बन रहे रिवर फ्रंट के कार्य की वीरवार को समीक्षा की गई। उप मेयर बलदेव सिंह और नगर निगम आयुक्त राहुल यादव ने स्मार्ट सिटी अधिकारियों के साथ तवी रिवर फ्रंट साइट का निरीक्षण किया।
बलदेव ने निरीक्षण के बाद कहा कि तवी रिवर फ्रंट पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि यह सूर्य पुत्री की पूजा के लिए एक सुंदर स्थान बना रहे। क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में सुधार के प्रयास में कृत्रिम झील का निर्माण पहला कदम है। परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा और गुणवत्ता नियंत्रण उपाय लागू किए जाएंगे। सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि नागरिकों की सुविधाओं से समझौता न हो। नागरिकों को सर्वोत्तम संभव सेवाएं प्रदान व मंदिरों के शहर के सभी क्षेत्रों को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वाराणसी, केदारनाथ और अन्य तीर्थ स्थलों का जिक्र करते हुए कहा कि तवी रिवर फ्रंट स्मार्ट सिटी को एक नया रूप देगी। यह झील जल संरक्षण के लिए भी वरदान साबित होगी।
विज्ञापन

डिप्टी मेयर सूर्य पुत्री तवी आरती संस्था के अध्यक्ष चंदर मोहन शर्मा से भी बात की। शर्मा ने मांग की कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत तवी आरती घाट का जीर्णोद्धार किया जाना चाहिए। बलदेव ने आश्वासन दिया कि संगठन को हरसंभव सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed