{"_id":"58eb23d64f1c1b874acf4ed3","slug":"tasadduk-mufti-asks-to-supend-elections-in-anantnag","type":"story","status":"publish","title_hn":"महबूबा मुफ्ती के भाई ने EC से की कश्मीर में चुनाव टालने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महबूबा मुफ्ती के भाई ने EC से की कश्मीर में चुनाव टालने की अपील
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 10 Apr 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
Tasadduk Mufti
- फोटो : ANI
कश्मीर में लोकसभा चुनावों के दौरान हुई हिंसा और घाटी में तनाव के हालातों के बीच जम्मू कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती के भाई और अनंतनाग लोकसभा सीट से पीडीपी के प्रत्याशी तसाद्दुक मुफ्ती ने सोमवार को एक बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन
अनंतनाग लोकसभा उपचुनाव में उम्मीदवार तसाद्दुक ने चुनाव आयोग से अपील करते हुए कहा है कि कश्मीर घाटी में लोकसभा के उपचुनावों के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है। तसाद्दुक ने कहा कि वो चुनाव आयोग से मांग करते हैं कि अनंतनाग सीट पर आगामी 12 अप्रैल को होने वाले मतदान को फिलहाल स्थगित कर दें।
विज्ञापन
हालांकि जब पत्रकारों ने तसाद्दुक से पूछा कि यदि चुनाव आयोग मतदान को स्थगित न करे तो क्या वह अपना नामांकन वापस लेंगे तो इसपर तसाद्दुक ने कहा कि फिलहाल वे ऐसा नहीं करेंगे। गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में दो सीटों के लिए लोकसभा के उपचुनाव हो रहे है। इस क्रम में श्रीनगर में 9 अप्रैल को मतदान हो चुका है जबकि अनंतनाग में 12 को मतदान होने हैं।
विज्ञापन