{"_id":"5c3fa105bdec2273ad00ad5d","slug":"target-not-to-kill-terrorists-aim-to-bring-in-mainstream-says-satya-pal-malik","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों को मारना नहीं बल्कि मुख्यधारा में लाना लक्ष्य, मुठभेड़ के दौरान संयम बरते सेनाः राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों को मारना नहीं बल्कि मुख्यधारा में लाना लक्ष्य, मुठभेड़ के दौरान संयम बरते सेनाः राज्यपाल
Thu, 17 Jan 2019 02:54 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 17 Jan 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
सत्य पाल मलिक
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि आतंकियों को मारना लक्ष्य नहीं है। वह चाहते हैं कि एक भी आतंकी मारा न जाए। हम उसे मुख्यधारा में लाना चाहते हैं। घाटी के युवाओं तक पहुंचकर आतंकवाद तथा हिंसा के दुष्चक्र से उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
एक न्यूज एजेंसी के साथ बातचीत में कहा कि ऐसा माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है कि लोग गुस्सा न हों और बंदूक न उठाएं। प्रशासन को सख्त हिदायत दी गई है ताकि आम नागरिकों के साथ न तो किसी प्रकार की ज्यादती हो और न ही अन्याय। सेना, पुलिस तथा सुरक्षाबलों को मुठभेड़ के दौरान अधिकतम संयम बरतने की हिदायत दी गई है। हालांकि, उन्होंने लोगों से भी मुठभेड़स्थल से दूर रहने को कहा।
विज्ञापन
राज्यपाल ने कहा कि यदि कहीं गोली चलती है या फिर बम चलता है तो जवाब देना बाध्यता है। यह आसान है। गोली चलाओगे तो गोली चलेगी, कोई गुलदस्ता तो मिलेगा नहीं। वर्ष 2019 में आने वाले दो चुनावों को देखते हुए उन्होंने नेताओं से भी अपील की कि वे लोगों को समझाएं कि मुठभेड़ स्थल तक भागकर न जाएं ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हों।
विज्ञापन
ज्यादा लोगों तक पहुंच का संकल्प
आम जनता तक और अधिक पहुंच बढ़ाए जाने का नए साल का संकल्प लिया है। यह साल रियासत के लोगों तक ज्यादा से ज्यादा पहुंच बनाने का वर्ष है। खासकर घाटी के युवाओं के बीच। इस वजह से उन्होंने पदभार संभालने के बाद से राजभवन के दरवाजे खोल दिए हैं।