चलते टैंपो से शोर न मचाती, तो लुट जाती आबरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की गहराती हुई शाम। बाड़ी ब्राह्मणा से बिश्नाह जाने वाली मुख्य सड़क अचानक लड़कियों की बचाओ-बचाओ की चीखों से कांप उठी। लोगों ने देखा कि ये आवाजें तेजी से भाग रहे एक टेम्पो ट्रैवलर से आ रही थीं।
लड़कियों को संकट में देख कुछ बाइक सवार युवक टेम्पो के पीछे लग गए तो किसी ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। वाहन का पीछा होते देख बाड़ी ब्राह्मणा के पास चालक एक सुनसान जगह पर लड़कियों को उतार कर फरार हो गया।
इसी बीच कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तमाम स्थानों पर नाके लगाकर टेम्पो ट्रैवलर की तलाश शुरू कर दी। तलाशी के दौरान दोनों लड़कियां पुलिस के हाथ लगीं।
जान पहचान के चालक की बिगड़ी नीयत
एसएसपी सांबा अनिल मंगोत्रा के अनुसार वाहन चालक का मोबाइल नंबर ट्रेस कर लिया गया है। पुलिस टीमें उसकी तलाश कर रहीं हैं। लड़कियों से पूछताछ की जा रही है।
एसडीपीओ बाड़ी ब्राह्मणा सज्जाद सलारिया के अनुसार इनमें से एक लड़की उधमपुर और दूसरी बिहार की रहने वाली है। दोनों ही इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में काम करती हैं। वे धौलिया इलाके में किराए के मकान में रहती हैं।
घबराया चालक सड़क पर छोड़कर हुआ फरार
हालांकि लड़कियां अभी पूरी बात स्पष्ट रूप से नहीं बता रही हैं। बताया जाता है कि दोनों लड़कियों को लेकर सोनू बाड़ी ब्राह्मणा से बिश्नाह की ओर जाने वाली सड़क की ओर बढ़ा। टाली मोड़ के पास लड़कियों ने बचाओ-बचाओ चिल्लाना शुरू किया।
चालक वाहन को नतराल होते हुए सरोर ले गया, फिर वहां से वापस बाड़ी ब्राह्मणा के लिए मुड़ा। बाड़ी ब्राह्मणा के करीब खाली जगह पर उसने दोनों लड़कियों को उतारा और फरार हो गया।