फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   talks between india and pakistan is a good step said mufti

भारत पाक वार्ता बहाली सही दिशा में कदम: मुफ्ती

Sat, 19 Dec 2015 09:36 PM IST
Updated Sat, 19 Dec 2015 09:36 PM IST
विज्ञापन
talks between india and pakistan is a good step said mufti

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने पीडीपी की राजनीतिक मामलों की कमेटी बनाने की घोषणा करते हुए शनिवार को कहा कि भारत पाक वार्ता बहाली भारत पाक की ओर से सही दिशा में उठाया गया कदम हैं और दोनों पड़ोसी देशों में अगर लंबे समय तक बेहतर रिश्ते रहते हैं तो इससे रियासत में शांति और खुशहाली होगी।

विज्ञापन


श्रीनगर में शनिवार को पीडीपी नेताओं की चार घंटे चली बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति बनेगी ताकि पार्टी के एजेंडे को नई दिशा दी जा सकें और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा किया जा सकें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा बैठक बुलाने का उद्देश्य राज्य सरकार के कार्यों का फीड बैक हासिल करना है। उन्होंने कहा पार्टी जमीनी स्तर से जुड़े संस्थानों जिसमें स्थानीय निकाये और पंचायती चुनाव करवाना चाहती हैं ताकि केंद्रीय फंड मिलने से विकास की गति तेज हो साथ में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र मजबूत हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा भाजपा के साथ पार्टी का गठन एजेंडा आफ अलायंस पर आधारित है और पार्टी सरकार के एजेंडे को सही भावना से लागू करवाएंगी। उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जें को एजेंडे आफ अलायंस में भी मान्यता दी गई है।

बाढ़ पीड़ितों को जल्द राहत दिलाने पर दिया जोर

talks between india and pakistan is a good step said mufti

उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर की विधायिका देश की सबसे ताकतवर संस्थानों में से एक है। मुख्यमंत्री ने 2014 के बाढ़ पीडि़तों को जल्द राहत मुहैया करवाने पर भी जोर दिया।

उन्होंने संबंधित मंत्रियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और शिक्षा विभाग की नीतियों जिसमें सरकार की ओर से निजी टयूशन को बंद करने और आरईटी शिक्षकों को नियमित करने के मुद्दों पर उठ रहे सवालों को जनता के बीच जाकर साफ करने को भी कहा।

इसके अलावा उन्होंने पीडीपी मंत्रियों के विभागों के कार्यों की भी समीक्षा की। इस अवसर पर पीडीपी अध्यक्ष एवं सांसद महबूबा मुफ्ती, मंत्री, विधायक और नेता भी मौजूद रहे।

पीडीपी अध्यक्ष एवं सांसद महबूबा मुफ्ती ने पार्टी मंत्रियों से अपने विभागों में रोजगार सृजन पर जोर दिया। उन्होंने कहा विभिन्न सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं में रोजगार की संभावनाओं को तलाश कर शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाना चाहिए। उन्होंने पार्टी नेताओं को जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों और नई योजनाओं की जानकारी देने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed