{"_id":"570fd41c4f1c1b8f394a6b2c","slug":"taking-time-to-restructuring-pdp","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीपी के पुनर्गठन में लग रहा वक्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीपी के पुनर्गठन में लग रहा वक्त
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती
- फोटो : Amar Ujala
सत्ताधारी दल पीडीपी के पुनर्गठन में वक्त लगने से पार्टी स्तर पर सियासत भी तेज हैं। अध्यक्ष समेत पार्टी के अन्य अहम पदों के लिए जोड़ तोड़ का सिलसिला तेज हो गया है।
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के पास अभी भी पीडीपी के अध्यक्ष पद का प्रभार भी है। अन्य पदाधिकारियों से महबूबा पार्टी के पुनर्गठन के लिए इस्तीफे ले चुकी है।
अध्यक्ष समेत अहम पदों पर महबूबा अपने विश्वास पात्र नेताओं को बिठाना चाहती है। वहीं पार्टी में मंत्री पद पर स्थान हासिल न होने से नाराज नेता अब पार्टी में अहम पद चाहते है। इस वजह से पुनर्गठन में देरी हो रही है।
विज्ञापन
पार्टी के पुनर्गठन में देरी की वजह से जम्मू संभाग में सदस्यता अभियान पर भी असर देखा जा रहा है। पार्टी नेताओं की माने तो पार्टी के पुनर्गठन की दिशा में काम हो रहा हैं और आने वाले दिनों में अध्यक्ष समेत पार्टी के अन्य पदों को भर दिया जाएगा।