{"_id":"572a41a54f1c1b22175cd497","slug":"taken-action-on-bus-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में महिलाओं की बस में पुरुषों को बैठाने पर चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में महिलाओं की बस में पुरुषों को बैठाने पर चालान
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 05 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं के लिए शुरू की गई थी स्पेशल बस सेवा
- फोटो : FILE PHOTO
एसआरटीसी द्वारा हाल ही में शुरू की गई महिलाओं के लिए विशेष बस में पुरुष यात्रियों को चढ़ाने के लिए बस चालाक का चालान किया गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एसआरटीसी की महिलाओं के लिए चलाई जा रही बस को नौहट्टा पुलिस द्वारा उस समय रोका गया, जब बस ओवरलोडेड थी।
बस में 30 पुरुष यात्री सवार थे। इसके बाद ओवरलोडिंग के लिए एक चालान चालक के खिलाफ माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गौरतलब है कि पुलिस ने एसआरटीसी अधिकारियों को भी पत्र लिखा है और महिलाओं के लिए चलाई विशेष बस के चालक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।