फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Syed Basharat Bukhari likely to join ghulam nabi azad party DPAP

जम्मू कश्मीर: गुलाम नबी आजाद की पार्टी के साथ जुड़ सकते हैं पूर्व विधायक बशारत बुखारी

Mon, 11 Mar 2024 02:26 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 11 Mar 2024 02:26 PM IST
सार

पार्टी सूत्रों का कहना है कि बशारत बुखारी और अन्य राजनेताओं के बीच पिछले कई महीनों से बातचीत चल रही है।

विज्ञापन
Syed Basharat Bukhari likely to join ghulam nabi azad party DPAP
Basharat Bukhari - फोटो : एक्स

विस्तार

पूर्व विधायक बशारत बुखारी गुलाम नबी आजाद की पार्टी डीपीएपी के साथ जुड़ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार बुखारी और आजाद के बीच पिछले कई महीनों से बातचीत चल रही है। एक सप्ताह के भीतर बुखारी डीपीएपी का दामन थाम सकते हैं। बशारत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों का कहना है कि बशारत बुखारी और अन्य राजनेताओं के बीच पिछले कई महीनों से बातचीत चल रही है। बुखारी की उत्तरी कश्मीर संसदीय सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा के कारण इसमें देरी हुई है। एक बार जब वह आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल हो जाएंगे, तो डीपीएपी के भीतर उनकी भविष्य की राजनीतिक भूमिका तय की जाएगी। पीडीपी, एनसी और पीसी के साथ रह चुके हैं।
विज्ञापन


सूत्र ने बताया कि बशारत और आजाद के बीच आच्छे संबंध है, जिससे पार्टी नेतृत्व से मजबूत समर्थन सुनिश्चित होता है। वह आजाद और उनके परिवार के बहुत करीब हैं। अगर आजाद उत्तरी कश्मीर संसदीय सीट के लिए अपनी उम्मीदवारी का समर्थन करते हैं, तो पार्टी के पास इसका विरोध करने का कोई कारण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बशारत बुखारी ने स्वीकार किया कि वह हाल ही में दिल्ली में आजाद से मिले थे। उन्होंने कहा, 'मेरी गुलाम नबी आजाद से दिल्ली में मुलाकात हुई है। हमने जम्मू-कश्मीर के बारे में कई बातों पर चर्चा की। देखते हैं आगे क्या होता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed