{"_id":"56e131644f1c1bd1108b456d","slug":"syed-ali-geelani-suffers-a-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलगावादी नेता गिलानी को पड़ा दिल का दौरा, आईसीयू में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलगावादी नेता गिलानी को पड़ा दिल का दौरा, आईसीयू में भर्ती
टीम डिजिटल, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 10 Mar 2016 03:30 PM IST
सार
- जम्मू कश्मीर के अलगावादी नेता को आज सुबह दिल्ली में दिल का दौरा पड़ा है।
- कई दिनों से बीमार चल रहे गिलानी को आज सुबह नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए एस्कॉर्ट्स अस्पताल ले जाया गया था।
विज्ञापन
सैयद अली शाह गिलानी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के अलगावादी नेता और हुर्रियत कांफ्रेस (ग) के चैयरमैन सैयद अली शाह गिलानी को आज सुबह दिल्ली में दिल का दौरा पड़ा है। गिलानी को दिल्ली के साकेत में मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखा गया है।
विज्ञापन
गिलानी के पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, कई दिनों से बीमार चल रहे गिलानी को आज सुबह नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए एस्कॉर्ट्स अस्पताल ले जाया गया था। इसके दो घंटे बाद वह अपने मालवीय नगर आवास लौट आए थे।
विज्ञापन
इसके बाद अचनाक उनके दिल का दौरा पड़ गया। दिल्ली में उनके साथ रह रही उनकी बेटी ने गिलानी को घर के नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन