फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   swine flu will be a problem for health department

डेंगू के बाद स्वाइन फ्लू बनेगा सिरदर्द

Thu, 08 Oct 2015 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 08 Oct 2015 09:47 PM IST
विज्ञापन
swine flu will be a problem for health department

डेंगू के बाद स्वाइन फ्लू स्वास्थ्य महकमे के लिए चुनौती रहेगा। पारा गिरने के साथ नवंबर माह में इस फ्लू की आशंका बढ़ जाएगी। पिछले साल रियासत में रिकार्ड स्वाइन फ्लू के पाजिटिव मामले सामने आए थे।

विज्ञापन


इन मामलों में बढ़ोतरी के साथ संभाग स्तर पर स्थायी आइसोलेशन यूनिट की दरकार रहती है। इसके अलावा जीएमसी में लैब का निर्माण न होने से टेस्ट के लिए इस बार भी दूसरे राज्यों पर निर्भर रहना पड़ेगा।
विज्ञापन


विशेषज्ञों के अनुसार पारा गिरने के साथ डेंगू के बाद स्वाइन फ्लू के आने की आशंका बढ़ जाएगी। स्वाइन फ्लू का एच1एन1 वायरस राज्य में कई लोगों की जान ले चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी स्तर पर जीएमसी के चोपड़ा नर्सिंग होम में एयर वार्न संक्रमित बीमारी आने पर आइसोलेशन यूनिट स्थापित किया जाता है, लेकिन इस साल नर्सिंग होम में कैंसर वार्ड शुरू किया गया है।

स्वाइन फ्लू से घाटी ज्यादा प्रभावित रही है। यहां स्वाइन फ्लू के विस्थापित मामले भी तेजी से पहुंचते हैं। हालांकि अभी तक इस फ्लू से राहत है, लेकिन लैबोरेटरी और स्थायी आइसोलेशन यूनिट के इंतजाम नहीं हो पाए हैं।

जीएमसी के प्रिंसिपल डा. घनश्याम देव गुप्ता का कहना है कि स्वाइन फ्लू जैसी बीमारियों से निपटने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जाते रहे हैं। इसमें पीड़ित को अलग से आइसोलेशन यूनिट में रखा जाता है। इस बीच वीरवार को डेंगू का कोई पाजिटिव मामला सामने नहीं आया।


स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह पठानिया के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में मच्छरों के खिलाफ सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed