{"_id":"4eeb0c968ef197848ff092f2efa685eb","slug":"swine-flu-cases-continues-in-jammu-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों का पहुंचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों का पहुंचना जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
Updated Sun, 01 Mar 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू की विशेष ओपीडी में रोजाना सैकड़ों संदिग्ध मरीजों का पहुंचना जारी है। शनिवार को दिल्ली से आई रिपोर्ट में जम्मू के नौ पाजिटिव मामले आए। चोपड़ा नर्सिंग होम और एसएमजीएस की ओपीडी में स्क्रीनिंग के बाद 37 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन
घाटी में पिछले चौबीस घंटों में कोई पाजिटिव मामला न आने से राहत है। इसमें किसी मरीज की मौत भी नहीं हुई है। यहां स्किम्स में 17 संदिग्ध मरीजों के सैंपल भेजे गए।
विज्ञापन
शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) की प्रवक्ता सना कुलसुम ने बताया कि शनिवार को कोई भी नया स्वाइन फ्लू का मामला पाजिटिव नहीं आया है और यह कुल आंकड़ा 181 पर टिका है।
विज्ञापन
अस्पताल में सात मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में इलाज दिया जा रहा है। दो की हालत में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
स्किम्स के विशेष ओपीडी में शनिवार को 130 मरीजों को जांच करवाने पहुंचे। वहीं, स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह पठानिया ने बताया कि स्वाइन फ्लू को लेकर स्थिति नियंत्रण में है। शनिवार को दिल्ली से 22 रिपोर्ट आई, जिसमें नौ रिपोर्ट पाजिटिव हैं।
लेकिन इनमें पांच रिपोर्ट एच3एन2 (सामान्य सर्दी का वायरस) से हैं। जिसमें चार ही रिपोर्ट एच1एन1 स्वाइन फ्लू से पाजिटिव हैं। चोपड़ा नर्सिंग होम सर्विलांस सेंटर जीएमसी में शनिवार को विशेष ओपीडी में 121 लोग जांच करवाने के लिए पहुंचे। सर्दी बढ़ने के साथ लोगों में फ्लू को लेकर खौफ बढ़ गया है।
होम से छह मरीजों को शनिवार को छुट्टी दी गई और नए तीन मरीज भर्ती किए गए। सेंटर में अभी 21 मरीजों का इलाज चल रहा है। विशेष ओपीडी में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चिकित्सा स्टाफ को भी बढ़ाया गया है।