{"_id":"60dcc4cbaa71413df40aa5b872b26793","slug":"swimming-pool-will-open-in-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार मार्च में खुलेगा स्वीमिंग पूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार मार्च में खुलेगा स्वीमिंग पूल
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 23 Feb 2016 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमए स्टेडियम में पहली बार सीजन से पहले मार्च माह में ही स्वीमिंग पूल को खोलने की तैयारी की जा रही है। चढ़ते पारे को देखते हुए जेके स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
युवा तैराकों को सीजन से पहले ही कूल-कूल होने का मौका मिल सकेगा। पूल में पानी भरने और अन्य रखरखाव का काम जल्द शुरू होगा। इसके लिए इंजीनियरिंग विंग को निर्देश दिए गए हैं। पूल के मैनेजर सतीश गुप्ता ने बताया कि काउंसिल सचिव ने पूल को मार्च के मध्य खोलने के लिए कहा है। इसके लिए काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में अगस्त से सिर्फ दो माह ही सीजनल पूल को ट्रायल पर चार साल बाद खोला गया था। वर्ष 2015 में पूल को अप्रैल के अंत में खोला गया, लेकिन इस बार यह पहला मौका है जब मार्च में ही पूल को तैराकों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
सीजनल पूल होने के कारण इसे अमूमन मई में खोलकर सितंबर या मौसम के मुताबिक आगे बंद किया जाता है। पिछले कई साल स्वीमिंग पूल के अपग्रेडेशन के चलते तैराकों को पूल का लाभ नहीं मिल पाया था। इससे जिला और राज्य स्तरीय स्वीमिंग प्रतियोगिता भी प्रभावित होती रहीं।
पूल में सुबह और शाम के सत्र में कक्षाएं लगाकर आयु वर्ग के मुताबिक तैराकों को स्वीमिंग का मौका दिया जाता है। नवनिर्मित नए पूल की गहराई पांच फीट से लेकर आठ फीट तक है।
जिसमें जूनियर तैराकों को अभ्यास कराया जाएगा। इस बार सीजन के साथ पूल खुलने पर प्रतिभाशाली तैराकों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जाएगा।
पूल के शेड्यूल के मुताबिक सुबह के सत्र में 7 से 8, शाम 4 से 5 और 6 से 7 बजे के बीच लड़कों के प्रशिक्षण के लिए समय रखा गया है, जबकि शाम 5 से 6 बजे के बीच लड़कियां प्रशिक्षण लेंगी। पूल को चारों ओर से बाउंडरी भी स्थापित की गई है। युवा तैराक राजेश ने कहा कि गर्मियों में पूल में स्वीमिंग करना सुखद रहेगा। इससे संभाग में स्वीमिंग को बढ़ावा मिलेगा।