फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   suspicious stone pelters arrested in kashmir

कश्मीर के दो संदिग्ध पत्थरबाजों को NIA ने किया गिरफ्तार, टेरर फंडिंग केस में हो सकते हैं बड़े खुलासे

Tue, 05 Sep 2017 06:58 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 05 Sep 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
suspicious stone pelters arrested in kashmir
हिंसा की साजिश में शामिल होने का शक - फोटो : File Photo

कश्मीर में एनआईए ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध पत्थरबाजों को गिरफ्तार किया है। टेरर फंडिंग केस की जांच कर रही एनआईए द्वारा कश्मीर घाटी में ये पहली बार है जबकि एजेंसी द्वारा किसी पत्थरबाज को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


कश्मीर में हिंसा के हालातों के पीछे आतंक और हवाला के जरिए हुई नापाक फंडिंग के मामले की जांच कर रही एनआईए पिछले कई दिनों से इस केस से जुड़े सबूत खंगाल रही है। ऐसे में कश्मीर में इन पत्थरबाजों का गिरफ्तार होना महत्वपू्र्ण माना जा रहा है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार एनआईए द्वारा घाटी में संदिग्ध लोगों पर नज़र रखी जा रही थी जिसके चलते एनआईए की एक विशेष टीम दिल्ली से श्रीनगर पहुंची थी। इस टीम द्वारा कश्मीर में मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई की गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर में व्हाट्सअप के जरिए हिंसा की साजिश का शक

suspicious stone pelters arrested in kashmir
Whatsapp - फोटो : demo pics

इस टीम के द्वारा मंगलवार को दक्षिणी कश्मीर से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से एक कमरान यूसुफ है जो कि एक स्थानीय अखबार के लिए काम करता था । एनआईए के आईजी आलोक मित्तल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एनआईए द्वारा दक्षिणी कश्मीर से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि इन दोनों की शिनाख्त कुलगाम के जावेद अहमद भट्ट और पुलवामा के कमरान यूसुफ के तौर पर हुई है। मित्तल ने बताया कि यह दोनों कु्ख्यात पत्थरबाज़ है।

वहीं उच्च स्तरीय सूत्रों के मुताबिक इन पत्थरबाजों को कश्मीर में हिंसा के लिए नापाक फंडिंग के बंटवारे, हिंसा के लिए व्हाट्सअप ग्रुप के जरिए लोगों को भड़काने और सैन्य ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों की कार्रवाई में व्यवधान पैदा करने की साजिश के शक में हिरासत में लिया गया है। 

          
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed