फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   suspicious seen in akhnoor of jammu and kashmir

अखनूर में संदिग्ध देखे जाने के बाद हड़कंप, सर्च ऑपरेशन जारी

Fri, 07 Oct 2016 12:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 07 Oct 2016 12:46 PM IST
विज्ञापन
suspicious seen in akhnoor of jammu and kashmir
सर्च आपरेशन जारी - फोटो : File Photo
जम्मू-कश्मीर के अखनूर में सेना के जवानों द्वारा कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी गयी है । इसके बाद से पूरे इलाके में सेना के जवानों द्वारा सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है । 
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अखनूर के ज्यौड़िया सेक्टर में सेना के जवानों द्वारा सुबह करीब 4 बजे दो संदिग्ध लोग देखे गए हैं । 

विज्ञापन



सूत्रों के मुताबिक इन संदिग्धों द्वारा सेना की चौकी पर फायरिंग भी की गई थी । जिसके बाद वहां तैनात जवानों द्वारा इसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया है । हालांकि अब तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है । संदिग्धों के देखे जाने के बाद से ही सेना के जवानों द्वारा पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

नौगाम मे भी जारी है सर्च आपरेशन

suspicious seen in akhnoor of jammu and kashmir
सर्च आपरेशन जारी - फोटो : FILE PHOTO
खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद सतर्क भारतीय सेना ने सीमा के रास्ते हो रही घुसपैठ को रोकने के लिए पूरी तैयारी की है । सेना की इसी चौकसी के कारण ही बुधवार रात को नौगाम सेक्टर और रामपुर सेक्टर में सीमा पर पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है । 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 5-6 अक्टूबर की रात को जम्मू-कश्मीर की 3 जगहों पर सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश की गई थी । नौगाम के अलावा रामपुर सेक्टर में भी घुसपैठ की कोशिश हुई थी जिसे सेना ने नाकाम कर दिया ।

इस दौरान घुसपैठ कर रहे आतंकियों की ओर से हुई फायरिंग का सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया था । सेना की इस जवाबी कार्रवाई में 4 आतंकी मारे गए थे । इस घटना के बाद से इस पूरे इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed