Jammu and Kashmir: मच्छिल में घुसपैठ की कोशिश, सेना की फायरिंग में दो आतंकी ढेर; तलाशी अभियान तेज
सूत्रों ने बताया कि कुछ देर चली मुठभेड़ के दौरान हथियारों से लैस आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाते इलाके से भाग निकले। आतंकवादियों की तलाश के लिए संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के करीब मच्छिल सेक्टर में सेना के जवानों ने सीमा पार से आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बनाया। वहीं मच्छिल और दुदनियाल के पास नियंत्रण रेखा पर दो आतंकवादी मारे गए हैं। खोज अभियान जारी है। इसकी जानकारी भारतीय सेना ने दी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एलओसी के करीब कुंबकडी के वन क्षेत्र में पहले से प्राप्त इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम ने कई जगह पर एंबुश लगाए हुए थे। जैसे ही आतंकवादियों के एक दल की मूवमेंट नजर आई तो जवानों ने उन्हें ललकारा जिस दौरान आतंकवादियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसका जवानों द्वारा भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया और एक मुठभेड़ शुरू हुई।
#UPDATE | Jammu and Kashmir: Two terrorists have been killed along the Line of Control (LoC) near Machil and Dudniyal in Jammu and Kashmir's Kupwara. Search operations on: Indian Army https://t.co/H2vid19VRc
— ANI (@ANI) October 14, 2025
सूत्रों ने बताया कि कुछ देर चली मुठभेड़ के दौरान हथियारों से लैस आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाते इलाके से भाग निकले। आतंकवादियों की तलाश के लिए संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। सैन्य सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि संयुक्त टीम ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी है। हालांकि इसको लेकर कोई भी औपचारिक बयान नहीं जारी किया गया।