फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Suspicious movement along IB: Search operations conducted in samba jammu kashmir

जम्मू कश्मीर: सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एहतियात के तौर पर सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

Fri, 24 May 2024 05:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 24 May 2024 05:13 PM IST
सार

सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास के गांवों में शुक्रवार को एहतियात के तौर पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। 

विज्ञापन
Suspicious movement along IB: Search operations conducted in samba jammu kashmir
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : एजेंसी

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास के गांवों में शुक्रवार को एहतियात के तौर पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। शनिवार को अनंतनाग-राजोरी सीट पर मतदान है। ऐसे में सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। हाल ही में कठुआ के अलग-अलग हिस्सों में संदिग्ध देखे जाने की सूचना के मद्देनजर तलाशी अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को बईं-लालाचक के अग्रिम क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास कई गांवों में तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर शुरू किए गए ऑपरेशन के दौरान निगरानी के लिए ड्रोन भी तैनात किए गए। सुरक्षाबलों ने सीमा क्षेत्र में घर-घर जाकर सत्यापन किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुछ संदिग्ध लोगों की आवाजाही की रिपोर्ट मिलने के बाद ऑपरेशन ग्रुप ने शुक्रवार को आईबी के पास बेईं-लालाचक फॉरवर्ड इलाके में अपना तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी के दौरान 'ब्लैक पैंथर' ऑपरेशंस कमांड वाहन का भी इस्तेमाल किया गया। सुरक्षाकर्मियों ने गांवों के अलावा खेत और जंगली इलाकों में तलाशी ली। कर्मियों ने सीमा के करीब रहने वाले लोगों के पहचान दस्तावेजों की भी जांच की। मंगुचेक, सादकेचेक, रीगल और चहवाल समेत कई अग्रिम गांवों में तलाशी अभियान चलाया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed