{"_id":"5970ce794f1c1bac7b8b47a8","slug":"suspicious-expolsion-in-pulwama-of-south-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में रहस्यमयी विस्फोट में दो लोग घायल, इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में रहस्यमयी विस्फोट में दो लोग घायल, इलाज जारी
amarujala.com-presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Thu, 20 Jul 2017 09:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतिकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में रहस्यमय विस्फोट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को तुरंत श्रीनगर रेफर किया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जिले के बहमनू गांव में वीरवार दोपहर रहस्यमय विस्फोट होने से हड़कंप मच गया। यह विस्फोट उस समय हुआ जब इलाके के दो युवक एक संदिग्ध वस्तु को टटोल रहे थे जो एक लाइव शेल था।
विज्ञापन
इस दौरान वह फट गया और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल की शिनाख्त वकील अहमद के तौर पर हुई है जिसे मल्टीपल फ्रैक्चर और सिर पर गहरी चोट लगी है। उसे श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) में भर्ती कराया गया है। जबकि दूसरे की शिनाख्त उमर के तौर पर हुई है जिसे छाती और पेट में स्प्लिंटर लगे हैं।
विज्ञापन
उसे श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना उस जगह घटी जहां तीन जुलाई को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच करीब 12 घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़ में तीन आतंकियों को ढेर किया गया था। इस दौरान सेना के 3 जवान और 2 स्थानीय नागरिक भी घायल हुए थे। आतंकियों को ढेर करने के लिए 5 मकानों को ब्लास्ट कर गिराया गया था और माना जा रहा कि यह विस्फोटक वहां बिना फटे रह गया।
विज्ञापन