जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में लसजन-बाईपास पर मिला एक बैग
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में लसजन-बाईपास पर एक संदिग्ध बैग मिला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर में लसजन-बाईपास पर गुरुवार को एक संदिग्ध बैग मिला। जिसकी जांच के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। जांच के दौरान बैग में कपड़े बरामद हुए हैं। बता दें कि दिल्ली में सर्वदलीय बैठक के मद्देनजर खासकर घाटी में आतंकी घटनाओं के इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है। सूत्रों के अनुसार अगले 48 घंटे में कश्मीर में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड व आईईडी हमले और हथियार लूट की घटनाओं को आतंकी तंजीमों की ओर से अंजाम दिए जाने के इनपुट हैं। इसके बाद पूरी घाटी में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है। साथ ही सुरक्षा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
सूत्रों ने बताया कि सभी नेशनल हाईवे समेत तमाम सड़कों पर नाके बढ़ा दिए गए हैं। जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही सुरक्षा बलों के काफिले गुजरने वाले रास्तों तथा हाईवे से जुड़ने वाले रास्तों पर भी सतर्कता बढ़ाई गई है। रोड ओपनिंग पार्टियों को और गहनता के साथ छानबीन करने को कहा गया है। ड्यूटी के दौरान जवानों को पूरी तरह मुस्तैद रहने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें- आतंकी हमले की आशंका: सर्वदलीय बैठक के मद्देनजर घाटी में 48 घंटे में टेरर अटैक के मिले इनपुट, सुरक्षा कड़ी
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के शिरमल इलाके में बुधवार की शाम सुरक्षाबलों ने एक हिजबुल आतंकी को मुठभेड़ में मार गिराया। मारे गए आतंकी की शिनाख्त अनंतनाग के सज्जाद अहमद भट के रूप में हुई। उसके पास से एक पिस्तौल, मैगजीन और ग्रेनेड बरामद किया गया है।
सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। इसके बाद 24 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ की 178वीं बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षाबल जैसे ही उस स्थान पर पहुंचे जहां आतंकी छिपे हुए थे उन्होंने सेना पर फायरिंग कर दी।
सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण के लिए कहा परंतु वह गोलियां चलाने लगे। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया। गोलियां चलने से आसपास खौफ का माहौल है। पुलिस के अनुसार, मारा गया आतंकी सज्जाद अक्तूबर 2020 से सक्रिय था, सुरक्षाबलों पर हमले समेत कई घटनाओं में शामिल था।