फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   suspects spotted near srinagar airport

श्रीनगर एयरबेस के आसपास सेना की वर्दी में दिखे संदिग्ध

Wed, 06 Jan 2016 10:30 PM IST
Updated Wed, 06 Jan 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
suspects spotted near srinagar airport

घाटी के बडगाम जिले में स्थित श्रीनगर एयरबेस के आसपास के इलाके में बुधवार शाम को कुछ संदिग्ध लोगों को देखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। देर रात समाचार लिखे जाने तक सर्च आपरेशन जारी था। फिलहाल सुरक्षा बलों के हाथ कोई संदिग्ध नहीं लगा था।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हाल ही में पठानकोट एयरबेस पर हुए बड़े आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां कोई चूक नहीं बरतना चाहतीं। हालांकि, रियासत पुलिस इलाके में संदिग्ध देखे जाने की खबरों से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर के बाद श्रीनगर एयरबेस से कुछ ही किलोमीटर दूर स्थित बडगाम जिले के हुशरू गांव में पांच विदेशी और दो स्थानीय आतंकियों को देखा गया था।

सेना की वर्दी में द‌िखे गए आतंकी

suspects spotted near srinagar airport

इस बात की सूचना मिलने पर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) द्वारा इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन, कुछ भी हाथ नहीं लगा। इसके बाद वायु सेना के सुरक्षा कर्मियों द्वारा भी एयरबेस की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए बाउंड्री के साथ साथ सर्च की गई।

सूत्रों के मुताबिक बुधवार को एक बार फिर से एयरबेस से कुछ किलोमीटर दूर नौर गांव में दो स्थानीय आतंकियों को हथियार समेत देखा गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने सेना की वर्दी पहनी थी।

आशंका जताई जा रही है कि दोनों स्थानीय आतंकी पांच विदेशी आतंकियों को किसी बड़ी वारदात में मदद करने की मंशा से उनके साथ हैं। श्रीनगर एयरबेस और उसके आसपास अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed