{"_id":"66430e14170f10f147069d37","slug":"suspects-spotted-in-kandi-area-of-kathua-security-forces-launch-search-operation-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: कठुआ के कंडी क्षेत्र में दिखे संदिग्ध, पुलिस और सुरक्षाबलों ने शुरू किया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: कठुआ के कंडी क्षेत्र में दिखे संदिग्ध, पुलिस और सुरक्षाबलों ने शुरू किया तलाशी अभियान
Tue, 14 May 2024 12:39 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 14 May 2024 12:39 PM IST
सार
कठुआ के जुथाना क्षेत्र में सोमवार देर रात संदिग्ध देखे जाने के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
सुरक्षाबल (फाइल)
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला कठुआ के जुथाना क्षेत्र में सोमवार देर रात संदिग्ध देखे जाने के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। जिला पुलिस के अलावा सेना और कमांडो पूरे इलाके को खंगाल रहे हैं।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान का दायरा बढ़ाते हुए बिलावर के भीनी नाले के आसपास भी तलाशी अभियान शुरु कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, बीती रात पुलिस पोस्ट जखोल के अधीन आते गांव जुथाना में चार हथियारबंद लोग एक घर पहुंच कर महिला से खाने की मांग की।
विज्ञापन
हथियारबंद लोगों को देख घर महिला ने शोर मचा दिया तो पड़ोसियों को इकट्ठा होता देख संदिग्ध वहां से निकल गए। उसके बाद पुलिस और सेना को सूचना दी गई। सोमवार देर रात 10 बजे के करीब तलाशी अभियान शुरू किया गया, जो कि खबर लिखे जाने तक जारी रहा।
विज्ञापन
सुरक्षा बलों की ओर से चॉपर और ड्रोन के साथ आसमान से भी जंगली और पहाड़ी इलाके पर नजर रखी जा रही है। वहीं, संदिग्धों को घेरने के मकसद से पुलिस और सेना ने बिलावर में भी तलाशी अभियान शुरु कर दिया है।
बताया जा रहा है कि जिला पुलिस ने सभी थानों, चौकी और पुलिस पोस्ट के प्रभारियों को अर्ल्ट कर दिया है। कई स्थानों पर अतिरिक्त नाके लगाकर वाहनों की जांच शुरु की गई है।