फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   suspects from border revails the secrets of plans

आतंकी ने किया खुलासा, दिवाली पर बड़े हमले की थी योजना

Tue, 27 Sep 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 27 Sep 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
suspects from border revails the secrets of plans
terrorist - फोटो : FILE
लश्कर-ए-तैयबा ने जम्मू में नवरात्र और दिवाली के दौरान बड़े हमले की साजिश रची है। धार्मिक उन्माद एवं सांप्रदायिक दंगे के लिए युवाओं का उकसाने के लिए भी पूरी तैयारी की गई है। इस साजिश को अंजाम देने के लिए अब्दुल कयूम को जम्मू कश्मीर में भेजा गया था। 
विज्ञापन


सेफ हाउस में पूछताछ के दौरान अब्दुल कयूम ने बताया कि काफी समय से लश्कर तैयारी में है कि वह जम्मू में कोई वारदात करेगा। हालांकि पूछताछ के दौरान वह कई बार बेहोश भी हुआ और अपने आपको मासूम बताया। पूछताछ में सख्ती के बाद उसने खुलाया किया उसे नवरात्र या दिवाली में हमला करने के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन


उसके साथ साथी थे, जिन्हें हमले को अंजाम देना था। वह वापस चले गए और वह करंट लगने के कारण गिर गया। इससे पहले भी वह कई बार भारत पाक सीमा पर आता रहा है। कई आतंकियों की घुसपैठ कराने में वह मददगार रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू में आतंकी गाइड की जानकारी हासिल करने की कोशिश

suspects from border revails the secrets of plans
आतंकवादियों से जुड़े हो सकते हैं तार - फोटो : FILE PHOTO
पाकिस्तान का सियालकोट क्षेत्र जम्मूू के नजदीक है। भाषा भी एक जैसी मिलती है। इसका लाभ वह सीमा पर करता रहा है। भारतीय क्षेत्र में भी कई गाइड मौजूद हैं, जिसकी जानकारी कयूम से नहीं निकल पाई है। सुरक्षा एजेंसियां भारतीय सीमा के अंदर जम्मू में आतंकी गाइड की जानकारी हासिल करने में जुटी हैं।

पूछताछ मेें ढील बरतने के साथ सख्ती भी बरती जा रही है। सेफ हाउस में राष्ट्रीय एवं राज्य की खुफिया एजेंसियों के अधिकार लगातार कयूम पर नजर रखे हुए हैं। सभी एजेंसियाें के अधिकारी कयूम से बारी बारी पूछताछ कर रहे हैं। फिलहाल कयूम दस दिन की पुलिस रिमांड पर है और सेफ हाउस में उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed