फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   SUSPECTS CAN MAKE STAYS IN PRIVATE HOTELS OF JAMMU AND KASHMIR

संदिग्धों के पनाह लेने की आशंका में प्रशासन नें खंगाले जम्मू के होटल

Tue, 08 Nov 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 08 Nov 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
SUSPECTS CAN MAKE STAYS IN PRIVATE HOTELS OF JAMMU AND KASHMIR
suspect - फोटो : demo pic

आतंकी हमलों की सूचनाओं के बीच पुलिस की नजर शहर के होटलों पर रहेगी। शहर में दरबार के शुरू होने पर होटलों पर अधिक नजर रहेगी। संदिग्ध इलाकों और निजी गेस्ट हाउस भी पुलिस की नजर में रहेेंगे। आशंका जताई जा रही है कि कुछ देश विरोधी लोग पनाह लेकर आतंकी घटना को अंजाम दे सकते हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार शहर में तीन हजार के आसपास होटल, लॉज और निजी गेस्ट हाउस हैं। पुलिस ने अपनी स्पेशल टीमों को इनकी निगरानी के लिए लगाया है। साधा वर्दी में पुलिस कर्मियों को लगाया गया है, जो इन होटलों में आने-जाने वालों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन


पुलिस ने कई लोगों को संपर्क में लिया है, जो इसमें सहयोग करेंगे। होटल मालिकों को भी विश्वास में लिया गया है, ताकि कभी किसी की जांच करनी हो तो कोई दिक्कत पेश न आए। कुछ दिन पहले आईजी जम्मू ने एक बैठक कर इस पर जोर भी दिया। होटल मालिकों से कहा गया है कि वे होटल में रुकने वाले हर शख्स का पूरा ब्योरा रखें। यदि किसी पर भी थोड़ा सा शक हो तो इसके बारे में पुलिस को सूचित करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों को एक्टिव रखने के निर्देश

SUSPECTS CAN MAKE STAYS IN PRIVATE HOTELS OF JAMMU AND KASHMIR
सीसीटीवी कैमरों को एक्टिव रखने के निर्देश - फोटो : Demo pic

होटल मालिकों से यह भी कहा गया है कि वे लोग होटलों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को एक्टिव रखें। यदि कोई कैमरा खराब पड़ा है, तो उसको ठीक कराएं। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि सीआईडी के साथ जिला स्पेशल ब्रांच भी सक्रिय कर दी गई है। सभी संबंधित थाना प्रभारी अपने अपने इलाके के होटलों पर नजर रखेंगे और निजी तौर पर दौरा करेंगे। 

उल्लेखनीय है कि अभी कुछ महीने पहले ही कुद में एक आतंकी मारा गया था। वह तीन महीने तक जम्मू में अपने भाई के कमरे में रहा था। यह कमरा सरकारी आवास था। सूत्रों की मानें तो खुफिया एजेंसियों और खुफिया तंत्र संदिग्धों को अपने रडार पर रखेगा। 

शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर हुई मॉकड्रिल

SUSPECTS CAN MAKE STAYS IN PRIVATE HOTELS OF JAMMU AND KASHMIR
पुलिस ने पुख्ता की सुरक्षा - फोटो : File Photo

कुछ दिन पहले शहर में विवेकानंद चौक पर संदिग्ध विस्फोट भी हुआ था। इसका भी कोई पता नहीं चल पाया। इस विस्फोट के बाद भी पुलिस ने 200 से ज्यादा होटलों को खंगाला। इसका अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस नहीं चाहती कि शहर में कोई पनाह लेकर कुछ करे। 

पुलिस ने खुले तौर पर शहर में फिदायीन हमलों की आशंका जताई है। इसे लेकर शहर के हर एक क्षेत्र में मॉक ड्रिल की गई है। खास तौर पर पुराने शहर में पुलिस ने चार बार मॉक ड्रिल की। पुराने शहर में ही सबसे ज्यादा होटलों और लाज की संख्या है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed